PTET Second Counselling 2024: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी 2024 की द्वितीय काउंसलिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पीटीईटी के समन्वयक डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम काउंसलिंग में 5000 रुपए जमा करने के उपरांत रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, वे सभी अभ्यर्थी 5000 रुपए जमा कर द्वितीय काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फिर 19 से 22 अगस्त तक महाविद्यालय के विकल्प का चयन कर सकते हैं।
द्वितीय काउंसलिंग के पश्चात आवंटित महाविद्यालय की सूचना 25 अगस्त को पीटीईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जिन अभ्यर्थियों को श्रेणी में त्रुटि के कारण प्रवेश नहीं मिल पाया है, वह अभ्यर्थी श्रेणी में त्रुटि सुधार 14 एवं 15 अगस्त को कर सकते हैं।
महाविद्यालय के अनुसार रिक्त सीटों की संख्या पीटीईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। द्वितीय काउंसलिंग में शामिल होने के लिए नवीन महाविद्यालय का विकल्प भरना अनिवार्य है।
Table of Contents
TogglePTET Second Counselling 2024
Event | Discription |
---|---|
Exam Name | Pre Teacher Entrance Test (PTET) |
Exam Type | Entrace Exam |
Organised By | Vardhman Mahaveer Open University, Kota (VMOU) |
Result Date | 4 July 2024 |
PTET 2nd Round Counselling 2024 | 19 to 22 August 2024 |
PTET 2nd College Allotment list Status | Coming Soon |
Official Website | https://ptetvmou2024.com |
PTET Second Counselling 2024 Date
दो वर्षीय बी. एड एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. बीएड/बी.एससी बीएड कार्यक्रमों हेतु दिनाँक 09-06-2024 को आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषणा उपरांत परीक्षार्थियों की प्रथम काउंसलिंग दिनाँक 12-08-2024 को पूर्ण हो चुकी है। प्रथम काउंसलिंग उपरांत शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया निम्नांकित तालिका अनुसार प्रारंभ की जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए पीटीईटी 2024 की वेबसाईट ptetvmou2024.com का नियमित अवलोकन करें एवं जारी कैलेंडर गाइडलाइंस के अनुसार कार्रवाई निर्धारित समय पर पूर्ण करें।
पीटीईटी द्वितीय काउंसलिंग शेड्यूल
विवरण | शुल्क | दिनांक |
---|---|---|
द्वितीय काउंसलिंग से पूर्व आवेदन पत्र में ऑनलाइन त्रुटि सुधार केवल श्रेणी (Male, Female, SC, ST, OBC, EWS, PH, Defence, Widow आदि) | रु. 500/- | 14.08.2024 से 15.08.2024 |
द्वितीय काउंसलिंग हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से (जिन्होंने पूर्व में शुल्क जमा नहीं किया है।) | रु. 5000/- | 18.08.2024 से 19.08.2024 |
महाविद्यालय चयन हेतु ऑनलाइन विकल्प भरना | – | 19.08.2024 से 22.08.2024 |
द्वितीय काउंसलिंग पश्चात आवंटित महाविद्यालय की सूचना | – | 25.08.2024 |
प्रवेश हेतु बैंक ऑनलाइन / ई-मित्र के माध्यम (जिन्होंने पूर्व में शुल्क जमा नहीं करवाया है) | रु. 22,000/- | 25.08.2024 से 29.08.2024 |
द्वितीय काउंसलिंग पश्चात आवंटित महाविद्यालय में रिपोर्टिंग | – | 25.08.2024 से 30.05.2024 |
PTET Second Counselling 2024 Important Point
- इन अभ्यर्थियों को प्रथम काउंसलिंग में रु. 5000/- जमा किए हुए अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटन के उपरांत शेष बची हुई सीटों पर ही आवंटन मेरिट एवं वर्ग अनुसार किया जाएगा।
- किसी भी अभ्यर्थी को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क रु. 5000/- दोचारा जमा नहीं करवाना है।
- जो अभ्यर्थी आवेदन पत्र में श्रेणी (EWS/SC/ST/OBC/PH etc.) में त्रुटि के कारण प्रवेश से वंचित रह गए थे वह अभ्यर्थी श्रेणी में जुटि सुधार उपरांत द्वितीय काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
- वह अभ्यर्थी जो प्रथम काउंसलिंग में आवंटित महाविद्यालय में किसी कारण रिपोर्ट नहीं कर पाये वह भी द्वितीय काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
- इस काउंसलिंग में वह अभ्यर्थी भी पात्र होंगे जिन्हें प्रथम काउंसलिंग के दौरान चॉइस रिफिलिंग पूर्व चॉइस यधावत रखने के उपरांत कोई महाविद्यालय आवंटित नहीं हुआ था।
- द्वितीय काउंसलिंग में शामिल होने हेतु नवीन महाविद्यालय विकल्प भरना अनिवार्य है।
- महाविद्यालय अनुसार रिक्त सीटों की संख्या PTET-2024 की वेबसाइट पर दिनांक 19-08-2024 से उपलब्ध रहेगी।
PTET 2nd Counselling 2024 Direct Link
Event | Link |
---|---|
PTET 2nd Counselling 2024 Schedule | Download |
College Choise Direct Link | Click Here (Link Active ) |
PTET 3rd College Allotment | Click here |
PTET Official Website | Click Here |